फिरोज़ खान
सीसवाली 19 जून । क्षेत्र के पटपडा गांव में एक मोर कुँए में गिरने से घायल हो गया । ग्रामवासियों ने इसकी सूचना सीसवाली पुलिस को दी । थाना अधिकारी नरपतदान सिंह ने बताया की पटपडा के लोगों से मिली सुचना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामवासियों के सहयोग से घायल मोर को कुएं से बहार निकाला गया । उपचार के लिए घायल मोर को पुलिस हेडकांस्टेबल राजेश सिंह, विक्रम सिंह, जीतू चौधरी ने पशु चिकित्सालय पहुंचाया जहॉ उपचार कर वन विभाग के कर्मचारी रामगोपाल गुर्जर व महेंद्र राव को सुर्पद कर दिया । घायल मोर को उपचार पशु चिकित्सालय में कार्यरत कम्पाउंडर हिमांशु धारवाल छोटूराम माली ने उपचार किया ।