पीटीईटी काउन्सलिंग शीघ्र, अधिकृत वेबसाईट के अलावा सूचनाएं भ्रामक

बीकानेर, 19 जून 2019। पीटीईटी-2019 समन्वयक डॉ. एन.के. व्यास ने बताया कि वर्तमान में शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालयों की ऑनलाईन प्रोफाईल रजिस्ट्रेशन का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। लगभग दो तिहाई महाविद्यालयों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। बी.ए.(दो वर्षीय पाठ्यक्रम) एव ंबी.ए.बी.एड. व बी.एससी. बी.एड. (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) हेतु परीक्षा परिणाम के उपरान्त अभ्यर्थियों हेतु काऊसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत समय-सारणी अभी तक जारी नही की गई है। शीघ्र ही अभ्यर्थियों हेतु महाविद्यालयों की प्रोफाईल अपलोडेशन के उपरान्त पी.टी.ई.टी-2019 की अधिकृत वेबसाईट www.ptet2019.org पर सम्पूर्ण सूचनाएँ एवं काऊन्सलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित कर दी जायेगी।
अभ्यर्थी कार्यालय की अधिकृत वैवसाईट www.ptet2019.org की सूचनाओं को ही अधिकृत मानें, अन्य वैवसाईट एवं सोशल मीडिया की सूचनाओं को अधिकृत नहीं मानें।

error: Content is protected !!