राहुल गांधी के जन्मदिन पर दरगाह शरीफ में 5 वाटर कूलर भेंट

अजमेर ।सामाजिक सरोकार. क्षेत्र में एक पहल के तहत आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उद्योगपति एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह शरीफ में जायरीनों की सुविधार्थ 150 लीटर के पांच वाटर कूलर भेंट कर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की।।
जवाहर फाउंडेशन द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के मुख्य आतिथ्य में पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती दरगाह नाजिम शकील अहमद पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश कुमार ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया ।
लोकार्पण समारोह में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव गुलाम मुस्तफा महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान विष्णु माथुर अभिलाषा विश्नोई शैलेंद्र अग्रवाल मुजफ्फर भारती महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सब्बा खान तारा चंद गहलोत पुखराज दग्दी कपिल सरस्वत सौरभ यादव दिनेश के शर्मा सोना धनवानी राजीव सिंह कच्छावा लक्ष्मी बुंदेल निशा जेसवानी सीमा देवी शहनाज खान नवीन शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!