स्वच्छता के लिए जरूरी है कि हम अपने आस-पास के वातावरण के साथ-साथ पूरे समुदाय को साथ लेकर स्वच्छता की बात करें। जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के निदेशक रामलाल सोनी ने संस्थान की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत किसमीदेसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्राला भारत सरकार की ओर से संचालित जन शिक्षण संस्थान बीकानेर की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखड़वाडे़ के तहत गांव किसमीदेसर में स्वच्छता के लिए सामुदायिक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत किसमीदेसर में गणगौर पार्क भैरव मन्दिर क्षैत्र में स्वच्छता के लिए सामुदायिक अभियान के तहत जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी, सन्दर्भ व्यक्ति और समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रमदान किया।
मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद नंदू गहलोत ने कहा कि संस्थान द्वारा अगर यहां आकर ऐसा कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक किया जाता है तो हमें स्वयं इस ओर रूचि दिखाकर स्वच्छता अभिायान में भाग लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में समुदाय के ताराचंद गहलोत, आसु गहलोत, पुखराज गहलोत, श्यामसुन्दर गहलोत, अर्जुन गहलोत, संस्थान के संदर्भ व्यक्ति श्रीमती महिमा गहलोत, श्रीमती जयश्री गहलोत, श्रीमती मोनिका गहलोत, श्रीमती ममता आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।