सरकार व प्रशासन मिलकर सिलिकोसिस पीड़ितों को तत्काल सहायता देने में मदद करावे मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार व लेबर कमिश्नर को लिखे पत्र में कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने अनुरोध किया है कि राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के प्रमाण पत्र नोडल अफसरों के वेरिफिकेशन हेतु महीनों के लंबे इंतजार में पड़े रहते हैं इस कारण सिलिकोसिस पीड़ित मजदूरों को समय पर सहायता नहीं मिलती सहायता से पूर्व ही सिलिकोसिस पीड़ित लोगों की मृत्यु हो जाती हैं ऐसे मामलों में सरकार व प्रशासन को मिलकर सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित मजदूरों की अविलंब सहायता करने के लिए तत्परता दिखाने की मांग की गई |
मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने एक सूची जारी करते हुए अफसोस जताया कि राजस्थान के 33 जिलों में नोडल अफसरों के पास में वेरिफिकेशन के लिए1000 सिलिकोसिस पीड़ित मजदूरों के प्रमाण पत्र लंबित पड़े होने के कारण इन मजदूरों को सहायता राशि नहीं मिली इस कारण यह सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित मजदूर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं तथा इस जानलेवा बीमारी की वजह से इनके परिवार का पालन पोषण होना भी बहुत मुश्किल हो गया है मजदूर नेता ने कहा कि सिलिकोसिस बीमार को पीड़ित होने पर दो लाख और मृत्यु होने पर तीन लाख की सहायता देने का सरकार ने प्रावधान किया है मगर वेरिफिकेशन में बेवजह देरी के कारण इन मजदूरों के समय पर प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण इन मजदूरों को 1 वर्ष से भी अधिक समय तक सहायता राशि नहीं मिलती प्रदेश के अंदर खान विभाग व श्रम विभाग के पास में हजारों की संख्या में सिलिकोसिस पीड़ित मजदूरों की सहायता आवेदन लंबित पड़े हैं उनको भी तत्काल सहायता नहीं दी गई मृत्यु के बाद में भी मजदूरों को सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है और ऐसे मामलों में उनके आश्रित पत्नी और बच्चे बड़ी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं इन मामलों में अफसरों को संवेदनशील होकर इन मजदूर पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए और लक्ष्मण बडेरा ने यह भी बताया कि राजस्थान के 33 जिलों में ऐसा कोई जिला नहीं है जहां पर मजदूरों के नोडल अफसर के पास में सिलिकोसिस बीमारी के प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के कारण पेंडिंग नहीं है हर जिले में हर नोडल अफसर ने इस मामले में मजदूरों के प्रमाणपत्रों को तत्काल वेरिफिकेशन करने में तत्परता नहीं दिखाई इस कारण सिलिकोसिस पीड़ित बीमार आज भी सहायता राशि को तरस रहे हैं मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने सरकार व प्रशासन से सवेंदनशील होकर सिलिकोसिस पीड़ित को एक सप्ताह में सहायता राशी दिलाने की मांग की |