पेंटर यूनियन की रैली को विधायक मेवाराम जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

पेंटर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष देवराज खत्री ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि बाड़मेर में अमावस के दिन शनिवार को चौहटन रोड स्थित जटिया समाज के श्री हनुमान मंदिर में सुबह 9:00 बजे सभी रंग रोगन पुताई व पेंटर का काम करने वाले मिस्त्री कारीगर हेल्पर एकत्रित होंगे और यहां से रैली रवाना करेंगे श्री हनुमान मंदिर से रैली को बाड़मेर विधायक श्री मेवाराम जैन नगर पालिका बाड़मेर के चेयरमैन लूणकरण बोथरा बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींवसिंह भाटी प्रोफेसर डॉ बी एल मंसुरिया जिला परिषद बाड़मेर के परियोजना अधिकारी जसराज चौहान श्रम निरीक्षक रामचंद्र गढ़वीर लोकतांत्रिक जनता पार्टी के नेता उदाराम मेघवाल अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र चौधरी कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर की सरक्षक डॉ मृदुरेखा चौधरी बाड़मेर के जनप्रतिनिधि रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे बाड़मेर के हनुमान मंदिर से रैली रवाना होकर सुभाष चौक रेलवे स्टेशन जिला कलेक्टर कार्यालय से होते हुए मेन बाजार सब्जी मंडी बाजार होते हुए चौहटन रोड रेलवे फाटक से वापस हनुमान मंदिर पहुंचकर सम्मेलन में तब्दील होगी इस सम्मेलन के अंदर मजदूरों की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श होगा और इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि बाड़मेर के विधायक मेवाराम जैन अध्यक्षता बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा करेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर खींवसिंह भाटी बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर बी एल मंसूरीया बाड़मेर के चेयरमैन लूणकरण बोथरा जिला परिषद बाड़मेर के परियोजना अधिकारी जसराज चौहान अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी श्रम निरीक्षक रामचंद्र गढ़वीर कमठा मजदूर यूनियन की संरक्षक एडवोकेट डॉक्टर मृदूरेखा चौधरी लोजपा के नेता उदाराम मेघवाल बाड़मेर आगोर के पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ व कई अन्य गणमान्य नेता इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे इस कार्यक्रम में सभी मिस्त्री हेल्पर कारीगर अपना भामाशाह कार्ड आधार कार्ड बैंक डायरी और फोटो साथ में लेकर आवे !

error: Content is protected !!