2 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ में जुटेगा सर्व ब्राह्मण समाज

जगद्गुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 2 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ में जुटेगा सर्व ब्राह्मण समाज, होगा 121 कुण्डीय यज्ञ और दीपावली स्नेह मिलन समारोह
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज २ नवंबर शनिवार को श्री डूंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम श्री डूंगरगढ़ के कालू बास में आयोजित होगा।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश संयोजक रमेश चंद पुरोहित ने बताया कि इस प्रादेशिक दीपावली स्नेह मिलन आयोजन में १ नवंबर को १२१ कुण्डीय यज्ञ व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संस्था के राष्ट्रीय संयोजक घेवरचन्द सारस्वत, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन जोशी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमाण्य व्यक्ति इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे है। पुरोहित ने समस्त ब्राह्मण समाज बन्धुओं से आग्रह किया है १ व २ नवंबर को श्री डूंगरगढ़ पहुंचकर जगदगुरू शंकराचार्य जी का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

error: Content is protected !!