गहलोत वी.एस. सिंह की शवयात्रा में शामिल हुए

जयपुर। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण डॉ. वी.एस.सिंह का मंगलवार को यहां लालकोठी श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया । उनका सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था।
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत एवं राज्य मंत्राी परिषद के सदस्य उनकी शवयात्रा में शामिल हुए तथा लालकोठी श्मशानघाट पर स्वर्गीय सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले श्री गहलोत प्रातः स्वर्गीय सिंह के हीराबाग स्थित राजकीय आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने स्वर्गीय सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा शोकाकुल परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया।
लालकोठी श्मशानघाट पर विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, महानिदेशक (पुलिस) सहित भारतीय प्रशासनिक, पुलिस, वन सेवा, राज्य प्रशासनिक, पुलिस, वन सेवा के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

स्वतंत्राता सेनानी बंशीधर शर्मा के निधन पर संवेदना
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के स्वतंत्राता सेनानी श्री बंशीधर शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री गहलोत मंगलवार सुबह स्वर्गीय शर्मा के सीतापुरी, आमेर रोड़ स्थित आवास पर गये जहां उन्होंने स्वतंत्राता सेनानी स्वर्गीय बंशीधर शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा की देश की आजादी के आन्दोलन में स्व. बंशीधर शर्मा के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्राी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
एम.एल. मेहता की कुशलक्षेम पूछी
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को यहां संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती राज्य के पूर्व मुख्य सचिव श्री एम.एल. मेहता की कुशलक्षेम पूछी । श्री मेहता हाल ही में एक दुर्घटना में घायल होने के उपरान्त अस्पताल में भर्ती है।
श्री गहलोत ने श्री मेहता के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की जानकारी ली।
मुख्यमंत्राी ने अस्पताल में भर्ती श्री अजय सिंह की कुशलक्षेम भी पूछी।श्री सिंह राज्य के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी श्री महेन्द्रसिंह के पुत्रा है।

error: Content is protected !!