राजस्थान में रेपिडो ने साल दर साल 20 गुना वृद्धि दर्ज की

जयपुर, 17 दिसंबर, 2019: अपनी पहली वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए, रैपिडो को जयपुर में ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुयी है। जयपुर, राज्य की कुल मांग में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है, जो इसे शीर्ष योगदानकर्ता बनाता है। रैपिडो के पुरे भारत में मांग में राजस्थान का लगभग 10 प्रतिशत योगदान है।
राइड शेयरिंग की अवधारणा में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए, रैपिडो ने इंट्रा-सिटी यात्रा को बहुत सुलभ, सस्ती और सुविधाजनक बना दिया है। जयपुर में रैपिडो का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या में पिछले एक साल में व्यापक वृद्धि देखी गई है। बाइक टैक्सी पर यात्रा करना आराम और सुविधाजनक है जो रैपिडो को शहर में यात्रियों के लिए सबसे सस्ती पसंद बनाती है। दैनिक यात्रियों के लिए किफायती, उच्च गुणवत्ता वाली सवारी सुविधाएं प्रदान करने के साथ रैपिडो से रोजाना 3000 नए ग्राहक जुड़ते हैं।
जयपुर रैपिडो के लिए एक प्रमुख और तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, जो साल दर साल 16 गुना वर्ष की वृद्धि का गवाह है। राजस्थान से शीर्ष शहर होने के नाते, जयपुर ने राज्य के समग्र विकास में 70 प्रतिशत का योगदान दिया है। अपने लॉन्च के बाद से, जयपुर ने ग्राहक संख्या में साल दर साल 40 गुना की वृद्धि देखी है। शहर के छात्र, पर्यटक, कामकाजी पेशेवर, गृहिणियाँ और वरिष्ठ नागरिक ने रैपिडो को सवारी के अपने पसंदीदा विकल्प में से एक के रूप में चुना है ।
आमेर का किला और पुराना शहर जयपुर के लोकप्रिय रैपिडोड स्थानों में से एक है। पिछले साल इसकी शुरुआत के बाद से, रैपिडो ने अकेले जयपुर में 25,000 से अधिक ड्राइवरों (जिसे रैपिडो कैप्टैन्स भी कहते है) को आय प्रदान की है। स्वेच्छा से, सभी क्षेत्रों के लोग कप्तान के रूप में काम कर रहे हैं या तो फुल टाइम अपने परिवार का समर्थन कर रहे हैं या पार्ट टाइम करके दोहरी जिम्मेदारियों निभा रहे हैं।
2015 में शुरू की गई रैपिडो ने 2019 में सवारी और ग्राहकों में 5 गुना की वृद्धि देखी है, और जल्द ही इन शहरों में दैनिक यात्रियों के लिए गो -टू-टैक्सी सर्विस ऐप बनने जा रहा है। महीने दर महीने 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, रैपिडो ने देश भर में एक एक्सपोनेंशियल वृद्धि देखी है। 100 से अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति के साथ, रैपिडो ऐप ने पहले ही डाउनलोड के मामले में 10 मिलियन हिट्स प्राप्त की है।

error: Content is protected !!