ज्वाहर कला केन्द्र जयपुर में आकार आर्ट गु्रप की वार्षिक प्रदर्शनी परिजात प्रथम एवं परिजात द्वितीय कला दीर्घा में होगी जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री ओ.पी. गल्हौत्रा पूर्व डीजी राजस्थान पुलिस, जयपुर द्वारा दिनांक 25.12.2015 को दोपहर 12.30 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे साथ में श्री सुधीर माथुर, समाजसेवी एवं श्री रामावतार कट्टा, सीनियर एडवोकेट एवं संरक्षक आकार आर्ट ग्रुप प्रथम विजीटर्स के रूप में कला प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में देशभर से 32 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जायेंगी जिसमें राजस्थान के अनुपम भटनागर, प्रहलाद शर्मा, लक्षपाल सिंह राठौड़, विनय त्रिवेदी, अनिल मोहनपुरिया, राजाराम व्यास, सुरेश प्रजापति, देवेन्द्र खारोल, निरंजन कुमार, पुष्पकांत मिश्रा, संजय सेठी, अर्चना तेला, पजांब चण्डीगढ़ से साधना सेंगर एवं भारती, दिल्ली से डॉ. अशोक दीक्षित, शिवराज सिंह, उत्तरप्रदेश से उमा शर्मा, नीता कुमार एवं किरीट क्षत्रिय और महाराष्ट्र से नागेश मारूती, रमन लौहार के साथ कई कलाकारों के विभिन्न माध्यमों से निर्मित कलाकृतियां एवं मूर्तिशिल्प प्रदर्शित किये जायेंगे।
यह प्रदर्शनी दिनांक 25.12.2019 से 30.12.2019 तक प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक कला दर्शकों के लिये निःशुल्क खुली रहेगी। कुछ कलाकार प्रदर्शनी के दौरान कलाकृतियों का निर्माण एवं विद्यार्थियों को कला सम्बन्धित मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।
सचिव
प्रहलाद शर्मा
आकार आर्ट ग्रुप