बीकानेर, 23 दिसम्बर। जयनाराण व्यास काॅलोनी स्थिति ग्रामीण हाट में आयोजित सात दिवसयी अमृता हाट मेले का सोमवार को समापन हो गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जरूरी है कि उन्हें हर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। ग्रामीण क्षेत्र में प्रायः देखने को मिलता है कि महिलाओं को गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाता है। उन्होनें कहा कि महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनते हुए अपनी बच्चियों को शिक्षित करें। शिक्षित महिला ही संस्कारवान समाज का निर्माण करती है।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंदीवर दुबे ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इंदिरा महिला शक्ति योजना लागू की है। यह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बढ़ा कदम है। यह योजना 18 दिसम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा जयपुर में लांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मेले में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इंदिरा महिला शक्ति योजना ब्रोशर का विमोचन-इस अवसर पर बीकानेर जिले में इस योजना के बा्रेशर का विमोचन जिला प्रमुख सुशीला संीवर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इन्दीवर दुबे, जिला विधिक प्राधिकरण सचिव पवन कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक डाॅ. कमलिनी द्रविड़ एवं उपनिदेशक महिला अधिकारिता मेघा रतन एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम निदेशक डाॅ. कमलिनी द्रविड़ द्वारा योजना की जानकारी दी ।
अमृता हाट मेले में इनकी रही भागीदारी-अमृता हाट में एसबीआई बैंक, जिला उद्योग विभाग, आयुर्वेदिक विभाग सहित अन्य विभागों और स्वयं सहायता समूह की भागीदारी रही। उरमूल टीम द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभगों कार्मिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेले में सर्वश्रेष्ठ बिक्री एवं साज-सज्जा दुकान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपनिदेशक महिला अधिकारिता मेघा रतन ने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गयी दुकानों एवं समूह की बिक्री तथा पिछले चार वर्षों से अमृता हाट मेला की जानकारी दी और कहा कि मेले मे अब तक कुल 25 लाख की बिक्री हुई है तथा इस बार सर्वाधिक संख्या में स्टाॅल (130) लगाई गई है। पवन कुमार अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओ से संबंधित कर्तव्य एवं कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
सेल्फी पाॅईट -मेले मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ सेल्फी पाॅईंट आकर्षण केन्द्र रहा। मेले में आने वाली महिलाओं द्वारा सेल्फी पाॅईट को सराहा गया व महिलाओं द्वारा आनंद उठाया गया। धन्यवाद बाल विकास परियोजना अधिकारी नवरंग मेघवाल ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह राठौड़ ने किया गया।
फिजिशियन -डे पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
पीबीएम अस्पताल में गोष्ठी और रैली का आयोजन
बीकानेर, 23 दिसम्बर। मेडिसिन विभाग द्वारा सोमवार को वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर फिजिशियन -डे का उद्घाटन सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ लियामत अली गौरी ने किया।
जनस्वास्थ्य जागरूकता कैंप में 220 लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कैम्प के प्रभारी डाॅ मनोज माली के अनुसार लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने के लिये उचित परामर्श भी दिया गया।
पीबीएम चिकित्सालय के मेडिसिन सेमिनार कक्ष में प्रातः 11.30 बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डाॅ लियाकत अली गौरी द्वारा की गई। डाॅॅ. लियाकत अली गौरी, ने कहा कि किसी भी प्रकार के रोगों जैसे कि बुखार, डायबिटीज, थायराॅइड, पीलिया, जोड़ो के दर्द, गुर्दा रोग, लकवा, मिर्गी, दमा व श्वसन रोग, ब्लड प्रेशर के रोगी को अतिशीघ्र अपने नजदीकी फिजिशियन से सम्पर्क कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए। उक्त बीमारियों के लक्षणों को अनदेखा करना घातक भी हो सकता है। डाॅ सौम्या गोयल द्वारा फिजिशन दिवस पर विभिन्न ख्यातनाम फिजिशियन के बारे में जानकारी दी । इसमें विभाग के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं रेजिडेन्ट डाॅक्टर उपस्थित थे।
रैली का आयोजन-मेडिसिन विभाग द्वारा अधीक्षक कार्यालय, पीबीएम अस्पताल से जनस्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गयी। मेडिसिन विभाग के सभी वरिष्ठ डाॅक्टर्स, रेजिडेन्ट डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली का शुभारम्भ डाॅॅ. लियाकत अली गौरी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियत्रंक व विभागाध्यक्ष मेडिसिन ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
होटल राजविलास में एक संगोष्ठी का आयोजित की गई, जिसमें डाॅ गौरी द्वारा गठिया रोग के बारे में नवीनतम उपचार विधियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बीकानेर के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ अजीज अहमद सुलेमानी, डाॅ धनपत कुमार कोचर, डाॅ मोहम्मद साबिर, डाॅ तुलसीदास अग्रवाल, डाॅ आर. पी. गुप्ता, डाॅ एच.के. गांधी, डाॅ राजेन्द्र कोठारी, डाॅ शिवगोपाल सोनी, डाॅ ओमप्रकाश खत्री, डाॅ के.जी. जोशी, डाॅ के.एन. शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डाॅ आर.पी. अग्रवाल, डाॅ लियाकत अली गौरी, डाॅ बी.के. गुप्ता, डाॅ संजय कुमार कोचर, डाॅ सुरेन्द्र कुमार, डाॅ परमेन्द्र सिरोही, डाॅ देवेन्द्र अग्रवाल, डाॅ रोहिताश कुलरिया, डाॅ बाबूलाल मीणा, डाॅ विजय तुंदवाल, डाॅ परवेज समेजा, डाॅ श्याम लाल मीणा के साथ ए.पी.आई. बीकानेर चैप्टर के अन्य सदस्यों द्वारा वरिष्ठ चिकित्सकोें का सम्मान किया गया।
——