बीकानेर, 01 जनवरी। राजस्थान एकाउण्टेन्ट्स एसोसियेशन जिला शाखा, बीकानेर की ओर से आयोजित लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 का शुभारम्भ बुधवार को वित्तीय सलाहकार अरविन्द विश्नोई, कोषाधिकारी पवन कस्वां एवं मुख्य लेखाधिकारी राकेश गुप्ता ने शतरंज खेलकर किया । उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ लेखाधिकारी विजय शंकर गहलोत व श्रवण छींपा भी उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी ने बताया कि लेखाकर्मी खेल सप्ताह अन्तर्गत केरम, शतरंज, बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल, क्रिकेट, लेखा नियम क्विज, एथलेटिक्स इत्यादि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी।
इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार अरविन्द सिंह विश्नोई ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलने चाहिए। कोषाधिकारी पवन कस्वां ने कहा खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक माली, शिवरतन बन, अब्दुल शकुर सिसोदिया, प्रांतीय प्रतिनिधि कमल सोलंकी, मनीष मेघवाल एवं आशीष शर्मा, गणेश कलवाणी तथा हेमन्त व्यास सहित काफी संख्या में लेखाकर्मी उपस्थित रहे।