अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव में होगा संगीतमय योग

शहर के युवाओं ने किया उष्ट्रासन (कैमल योगा पोज) एवं वृक्षासन का पूर्वाभ्यास
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव की तैयारियां जोर-शोरों से चल रही है इस बार जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम की पहल पर कुछ नवाचारों के साथ ऊँट महोत्सव का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों पर होगा। जिसमें शहरवासियों के अलावा विदेशी पर्यटक भी भागीदारी निभाएंगें। ऊँट महोत्सव में संगीत संध्या, हैरिटेज वॉक के अलावा जुनागढ़ फोर्ट में संगीतमय योग का आयोजन भी 10 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 7.30 से 9.30 बजे तक होगा। कैमल फेस्टिवल में होने वाले संगीतमय योग के कार्यक्रम की तैयारियों के तहत शहर के युवक-युुवतियों द्वारा जुनागढ़ किले के सामने उष्ट्रासन (कैमल योगा पोज) वृक्षासन एवं विभिन्न योगासन का पूर्वाभ्यास संगीत के साथ किया गया।
योग गुरू दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न योग मुद्राओं, आसनों, प्राणायाम एवं संगीतमय ध्यान का अभ्यास करवाया जाएगा जिसमें शहरवासी हिस्सा ले सकेंगे, योग को ऊँट उत्सव के साथ जोड़ने का उद्देश्य भारत की प्राचीन परम्पराओं एवं संस्कृति को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए किया है।
डॉ. अमित पुरोहित ने कहा कि म्यूजिकल योगा के इस कार्यक्रम के प्रति लोगों में विशेष उत्साह एवं जोश दिखाई दे रहा है इसी के तहत कार्यक्रम में प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के बारे में अवगत करवाते हुए एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद ओझा एवं यशस्विनी शर्मा ने आमजन एवं छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर अमित मोदी, सपना, युक्ता लेघा, खुशबू मीनाक्षी, निशा, प्रिया पारीक, प्रियंका, विनीत, रौनक, डॉ. अर्जुन व्यास उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!