बीकानेर में प्रतिमा स्थल पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित की
बीकानेर, 5 जनवरी। दूर तक फैले रेत के समंदर में दषकों पूर्व हरियाली लाने का सपना संजोया और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लिफ्ट करवाकर उसे धरातल पर साकार भी किया। खेतों में हरियाली और गांव-ढाणी तक षिक्षा का उजियारा लाने में किसान नेता भीमसेन चैधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बात पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने रविवार को बीकानेर में भीमसेन चैधरी’ सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी के 96 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में रविवार को उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि मरूधरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और कृषि के क्षेत्र में भीमसेन चैधरी ने एक क्रांति ला दी और इस क्षेत्र को देश में एक अलग पहचान दिलाई। ऐसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी पवित्रमना भीमसेन चैधरी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले नापासर ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना और रामनाम संकीर्तन करवाया। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने भीमसेन चैधरी के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, कांग्रेस पेंषन प्रकोष्ठ के प्रदेषाध्यक्ष किषनलाल ईणखिया, उप प्रधान लूणकरणसर अजय गौड़, पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेष महासचिव सत्यपाल सहू, इंगानंप कर्मचारी यूनियन नेता भागीरथसिंह खिचड़, बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय महासचिव षिवदान मेघवाल, षिक्षक कांग्रेस के देहात अध्यक्ष रामेष्वर कस्वां, प्रकृति मानव जन आंदोलन से जुड़े गिरधारी कूकणा, समाजसेवी विजय कोचर, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष डी.सी. गहलोत, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़, राजस्थान अन ऑर्गनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दाऊ मोहता, भारत कृषक समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल कूकणा, डूंगर काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा, विषालसिंह बेनीवाल, हजारीराम लेघा, युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष धर्मचंद चैधरी, षिवलाल गोदारा, रामसर सरपंच प्रतिनिधि षिव कस्वां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य खैराज कस्वां, पूर्व सरपंच रूघनाथ सिद्ध, मनोहरलाल सियाग, मालासर सरपंच मोहनराम मेघवाल, बम्बलू सरपंच जयपाल कूकणा, नौरंगदेसर सरपंच रामनिवास कूकणा, कतरियासर सरपंच रामदयाल गोदारा, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सहीराम दूसाद, पूर्व आरएएस सुभाष चैधरी, बीरबलसिंह चैधरी, मदनलाल सियाग, पूर्व आरटीएस जसवंतसिंह श्योराण, एडवोकेट भागीरथ कस्वां, बीकानेर फनीर्चर एसोसिएषन के जिलाध्यक्ष महेष सहू, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चैधरी, कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक जयदीप जावा, उरमूल डेयरी के पूर्व डायरेक्टर गंगाराम मूंड, जीवनसिंह चैधरी, महावीर नैण, मेघसिंह बेलासर, सत्यनारायण कुलड़िया, मूलाराम जाखड़, रामेष्वर मेघवाल, शेरूषाह, जाकिर हुसैन, कालूनाथ सिद्ध, मोतीलाल पड़िहार, कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष मांगीलाल गोयल, रामेश्वर गोयल, प्रो. मीनाक्षी, सीताराम रेन, बंशीलाल गोयल, कालूराम कस्वां, रेवंतराम कुकना, गोपीराम बेनीवाल, श्रीराम गोदारा, कुशाल पंवार, सीताराम जाखड़, रामेश्वर मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मेघाराम मेघवाल, राकेश गोदारा, श्रीराम टाक, राजेन्द्र मोहता, कैलाष बागड़ी, भंवरलाल पड़िहार,मनोहर चांवरिया, पदमाराम ज्याणी, भंवरलाल गैरसर, तोलाराम गैरसर, वार्ड पंच राजकुमार नायक आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समाधिस्थल पर पुष्पांजलि, चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण
पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी के 96 वें जन्मदिवस पर महारानी किषोरी देवी स्कूल परिसर में स्थित उनके समाधि स्थल पर भी पुष्पांजलि दी गई। यहां पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, समग्र षिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सहारण, नगर निगम पार्षद सुरेन्द्रसिंह राठौड़ आदि गणमान्य जन ने किसान नेता भीमसेन चैधरी के समाधिस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा म्यूजियम तिराहे के पास स्थित भीमसेन चैधरी चिल्ड्रन पार्क में भी पौधरोपण किया गया। यहां पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने पौधरोपण किया और उद्यान में अच्छे एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए लगाए गए नव उपकरणों का’ उद्धघाटन किया। इस दौरान राजस्थान यूथ क्लब के अध्यक्ष मनोज चैधरी, जयदीपसिंह जावा, उप प्रधान अजय गौड़, दाऊ मोहता, मांगीलाल चैधरी सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।