जयपुर, 18 सितम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा ’’पाण्डुलिपि प्रकाषन सहयोग योजना’’ के अन्तर्गत सिन्धी लेखकों की अप्रकाषित पाण्डुलिपि/अनुवाद प्रकाषन हेतु राजस्थान के साहित्यकारों से पाण्डुलिपियां 30 सितम्बर, 2020 तक आमंत्रित की गई थी।
अकादमी सचिव संजय झाला ने बताया कि साहित्यकारों के अनुरोध पर एवं विश्व महामारी कोविड-19 के कारण पाण्डुलिपियां अकादमी कार्यालय में पहुंचने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर, 2020 तक कर दी गई है। पाण्डुलिपि प्रकाषन सहयोग योजना में भाग लेने के शेष नियम यथावत रहेंगे। अधिक जानकारी के लिये अकादमी कार्यालय के दूरभाष सं. 0141-2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
(संजय झाला)
सचिव