आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

जयपुर। धोरों की धरती से अब अंतरिक्ष की उड़ान के लिए भविष्य में राकेट के निर्माण की तैयारी की कवायद प्रारंभ हो गई है। राजस्थान में पहली बार राज्य के ही नहीं अपितु देश भर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट पर शोध और निर्माण कार्य करेंगे। जानकारी के मुताबिक जयपुर में इसके लिए ओरबिटक्स इंडिया एयरोस्पेस कंपनी का गठन किया गया है जिसमें राज्य और देश के अन्य राज्यों से साइंस्टिस्ट, प्रोफेसर आदि जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत भारत सरकार ने निजी क्षेत्र को स्पेस प्रोजेक्ट पर कार्य करने की इजाज़त दे दी है। निजी क्षेत्र की कंपनियां इसरो की गाईडलाईन के तहत कार्य कर सकेंगीं। इसी के अंतर्गत जयपुर में बहुत जल्द ओरबिटक्स इंडिया एयरोस्पेस कंपनी अपना स्पेस प्रोग्राम शुरु करने जा रही है और जयपुर में भविष्य में भारतीय राकेट का निर्माण होने लगेगा जो कि जयपुर के सिर ताज पर एक और हीरा के समान होगा और राजस्थान के लिए गौरव बनेगा।

error: Content is protected !!