चंदन सिंह भाटी
जेसलमेर राज्य सरकार के पुरातत्व विभाग के सोनार किले के सौ मीटर के
दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक को धत्ता बताते हुए
प्रभाव शाली लोगो द्वारा कई सालों से मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला
इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है जिसकी नगर परिषद या पुरातत्व विभाग से
न तामीर है न स्वीकृति।बावजूद इसके निर्माण न्यायालय के आदेश के बावजूद
निर्विवाद चल रहा है।।जिम्मेदार सिक्को की खनक के आगे आंखे मूंद के बैठे
है।
जेसलमेर शहर के ढिब्बा पाड़ा में सोनार किले के सौ मीटर के प्रतिबंधित
दायरे में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मेहरा की पत्नी श्रीमती शांति
मेहरा द्वारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर कई वर्षों से बहुमंजिला इमारत
(होटल)का अवैध निर्माण कराया जा रहा है ।इस बहु मंजिल इमारत के निर्माण
के लिए न तो नगर परिषद और न ही पुरातत्व विभाग या सक्षम विभाग से निर्माण
स्वीकृति और तामीर ली गई।।उक्त मामले में सरकार की करोड़ो रुपयो को
बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण का भवन तैयार कराया जो सोनार किले के सौंदर्य
को न केवल प्रभावित कर रहा बल्कि सोनार किले को भविष्य में नुकसान
पहुंचाने के साथ मुख्य मार्ग में अवरोधक बन रहा है।।इस अवैध निर्माण के
खिलाफ समाजसेवी संजय बिंझनी और अन्य ने सिविल कोर्ट में रिट447/2018 दायर
की थी ।जिस पर सक्षम उच्च न्यायालय ने अतिक्रमी को तत्काल निर्माण कार्य
रोकने,भवन की ऊंचाई म बढ़ाने के आदेश दिए थे।।साथ ही न्यायालय ने अतिक्रमी
को सक्षम स्वीकृति और तामीर के अभाव में अपनी रिस्क पर फिनिसिंग कार्य
करने की छूट भी दी थी।मगर न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए
बहुमंजिला इमारत का निर्माण निर्विवाद जारी है।जबकि इस बिल्डिंग को नगर
परिषद द्वारा पूर्व में निर्माण कार्य रुकवाने के साथ सीज भी किया गया
था।मगर अतिक्रमी का पति नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और प्रभावशाली होने
के चलते निर्माण कार्य कोई रुकवाने की हिम्मत नही कर रहा।।किले के परकोटे
से लगती यह बहुमंजिला इमारत किले को कभी भी नुकसान पहुंचा सकती है।।साथ
ही मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन बाधित रहता है । क्योंकि
आने वाले पर्यटकों के वाहन पार्किंग का स्थान यही निर्धारित है।।
विवादों में घिरे इस अतिक्रमण पर सोनार दुर्ग के सरंक्षण को लेकर जिला
कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी कमिटी भी आंखे मूंद के बैठी है।।सूत्रों के
अनुसार जब भी इस विवादित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाने
का प्रयास करता है उसका मुंह बंद कर दिया जाता है।।
दुर्ग सरंक्षण कमिटी के निर्णय अनुसार इस अतिक्रमण पर कार्यवाही
शुक्रवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता मे सोनार दुर्ग सरंक्षण समिति की
बैठक में जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने दुर्ग के अंदर और उसके आसपास निर्मित
समस्त अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर नियमानुसार हटाने के निर्देश जारी किए।यह
बहुमंजिला इमारत कई वर्षों से अतिक्रमण के रूप में चिन्हित है।।इस बार
उम्मीद जगी है कि कमिटी के निर्णयानुसार इस अतिक्रमण को ध्वस्त कर न केवल
किले के सौंदर्य को बचाया जाएगा बल्कि आवागमन में बाधा से भी आमजन और
पर्यटकों को राहत मिलेगी।।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को दुर्ग सरंक्षण समिति की बैठक
में दुर्ग के अंदर और आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का निर्णय हुआ
,पुरातत्व विभाग द्वारा अतिक्रमणों की सूचि उपलब्ध कराई गयी हैं ,जिन्हे
चिन्हीकरण कर नियमनानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ,किसी अतिक्रमी को
बख्सा नहीं जायेगा ,
फ़तेह सिंह मीणा आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर