पीड़ित मानव की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभाए- गावड़िया

पीह/ नागौर! विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा के लिए समाजसेवी संस्थाओं को अहम भूमिका निभानी चाहिए। विधायक गावड़िया आज पीह में यूनाइटेड जाट महासभा द्वारा कड़ाके की ठंड में राहत देने के लिए ग्रामीणों को कंबल वितरित करते समय औपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। विधायक गावरिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की आजीविका/खरीद की क्षमता प्रभावित हुई है। सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, रजाई, सूखा राशन आदि बांटकर उनकी मदद करनी चाहिये।
कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश कासनिया ने बताया कि यूनाइटेड जाट महासभा द्वारा अमर शहीद पांचू राम को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमें यूनाइटेड जाट महासभा परबतसर उपशाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। समारोह में जयदीप कासनिया फाउंडेशन का शुभारंभ भी किया गया!
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि लोकेश चारण ने शहीदों को नमन कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर प्रधान परबतसर मीरा देवी,हनुमान राम कासनिया प्रधान लाडनूं,मदन राम गोरा प्रधान रियाँ बड़ी,रामचंद्र थाकण प्रधान सिलोरा, यूनाइटेड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी,अमरचंद जाजड़ा सरपंच संघ अध्यक्ष परबतसर,शिव देशवाल चेतन दान चारण जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान डूंगाराम कासनिया ,भीमराव भुक़र ,डॉ सुनील गर्सा सोहन सिंह गोदारा लक्ष्मण डूडी ओमप्रकाश नैण मूलाराम गोदारा भीयाराम विजय लाल गोदारा अशोक कांता जाखड़ प्रकाश आचरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह के प्रारंभ यूनाइटेड जाट महासभा के अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी ने संगठन की गतिविधियों एवं कार्य प्रणाली के बारे में बताया तथा सभी अतिथियों का साफा शॉल वं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अंत में अमरचंद जाजरा में आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोविड-19 संक्रमण से के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन नो मास्क नो एंट्री कार्यक्रम के तहत जवाहर फाउण्डेशन द्वारा ग्रामीणों को मास्क पहनने की समझाइश कर मास्क वितरित किए गए।

error: Content is protected !!