गांव में बने ऐप से हारेगा कोरोना

पंकज महर्षि
कोरोना के इस संकटकाल में लोगो का आत्मविश्वास बढ़ाने व सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करने के लिए एक नया ऐप *कोरोना योद्धा Unsung Heroes* डिजायन किया गया है
*ऐप निर्माणकर्ता* यह ऐप राजस्थान के सीकर जिले के *गांव रोसावां(फ़तेहपुर) के एक युवा पंकज महर्षि द्वारा बनाया गया* ,महर्षि ने बताया कि यह ऐप बनाने में 1 माह का समय लगा जिसमे *जयपुर के मूर्तिकार महावीर भारती के विशेष सहयोग बनाया गया है* इस बार कोरोना ने शहरों से ज्यादा गांवों को अपनी चपेट में लिया इसको देखते हुये महर्षि ने अपने गांव में रहते हुये ही इस ऐप को बनाया ताकि सभी की मदद की जा सके

महावीर भारती
इस ऐप के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म पर ही सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई है जिसमे कोरोना को हराकर सामान्य जीवन जीने वाले लोग,मदद कर करने वाले कोरोना योद्धा, फ्रंट वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर नर्सेज स्टाफ तथा तन मन धन से सेवा करने वाले भामाशाह की जानकारी दी गयी है
केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सूचना गाइडलाइंस ओर वेक्सिनेशन की सूचना व देश भर के प्रमुख हॉस्पिटल की डिटेल आदि सब इसमे जानकारी दी गयी है व समय समय से अपडेट भी होती रहेगी
पंकज महर्षि ने इससे पहले कई व्यावसायिक व सामाजिक ऐप बनाते आ रहे है,जिसमे से उनकी भारतीय रेल्वे के लिए फरवरी 2018 में *रेल्वे हेल्थ कोटा* प्रमुख है जिसका शुभारंभ जयपुर जॉन के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने किया एवं उत्तर भारत व मारवाड़ी समाज मे काफी *लोकप्रिय कॉमेडियन मुरारी पारीक* के ऐप व उनका समस्त टेक्निकल काम इनकी टीम देखती है
वहीं *मूर्तिकार महावीर भारती* ने अपने मूर्ति कार्य को बंद कर इसमे इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर कोरोना पेशेंट को देकर मदद पहुंचाई..
*एसे करे एप को डाउनलोड*
एप को डाउनलोड करने के लिए किसी भी ब्राउजर में इस लिंक bit.ly/corona-yoddha-app पर जाये और वहां से एप को आसानी से डाउनलोड करे.

error: Content is protected !!