*फिर लहराया तिरंगा…..*

-लव गार्डन के *तिरंगे की सुध ली न्यास ने*

*सुशील चौहान -*
भीलवाड़ा। शहर के लव गार्डन में विगत पांच दिनों से *नदारद* रहा *राष्ट्रीय ध्वज* अब फिर से लहराने लगा है। आज़ादी की 75 वी वर्षगांठ मना रहे देश में 45 लाख रुपये खर्च कर भीलवाड़ा न्यास द्वारा बनाये गए पोल पर लहराने वाले *तिरंगे को नदारद* देख *शहरवासी नाराज़गी* व्यक्त करने के साथ ही *न्यास प्रशासन की जागरूकता पर सवालिया निशान* लगा रहे थे। अब सवाल भी अहम था कि शहर की शान बन चुके लव गार्डन में तिरंगा पांच दिनों से नहीं दिखाई दे रहा, *यह व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह* लगा रहा था। शुक्रवार को *मेरे* द्वारा *जारी खबर* में इसका *उल्लेख* हुआ तब *न्यास प्रशासन* ने तिरंगे की सुध ली और राष्ट्रीय ध्वज लव गार्डन में फिर से लहराने लगा है। बता दे कि खबर जारी करने से पहले पक्ष लेने के लिए न्यास के उद्यान अधीक्षक रफीक को फ़ोन किया था लेकिन उन्होंने न तो फ़ोन उठाया और व्यस्त भी रहे तो भी फिर से फ़ोन करना भी उचित नहीं समझा।

सुशील चौहान
शुक्रवार को *खबर जारी होने के बाद उनका फ़ोन आया* और *वो भी यह बताने* के लिए कि वो न्यास के उधान अधीक्षक है और सभी पार्को के रख रखाव का पूरा जिम्मा उनका है लेकिन लव गार्डन में लगे तिरंगे के रख रखाव की ज़िम्मेदारी उनकी नहीं बल्कि न्यास के बिजली महकमें के *सहायक अभियंता तेजमल* की है। मतलब उद्यान न्यास का, 45 लाख खर्च कर स्थापित किया गया पैसा भी न्यास का ओर हर साल इनके रख रखाव पर खर्च पर निगरानी की ज़िम्मेदारी वर्षो से” बखूबी ” निभा रहे उधान अधीक्षक का कहना रहा कि पार्क में लगे तिरंगे के ज़िम्मेदारी उनके पास नहीं है। हालांकि यह मामला न्यास प्रशासन का है लेकिन सवाल यह है कि क्या गार्डन अधीक्षक यह कह कर ज़िम्मेदारी से मुक्त हो सकते है कि पार्क की देखभाल में तिरंगे की देखभाल शामिल नहीं है? *खैर उद्यान अधीक्षक ओर सहायक अभियंता तेजमल से तो न्यास प्रशासन को जवाब लेना है*
इस सम्बंध में उधान अधीक्षक मोहम्मद रफीक ने बताया कि नेहरू उधान में लगे तिरंगे की रख रखाव की जिम्मेदारी विधुत विभाग के सहायक अभियंता तेजमल की हैं तो *सहायक अभियंता तेजमल* का पक्ष जानने के लिए कि उनके *मोबाइल नम्बर 98291- 18855**पर फोन किया तो *इन कमिंग सुविधा बंद* हैं।इस लिए बात नहीं हो पाई कि भविष्य में तिरंगे के प्रति फिर से लापरवाही तो नहीं बरती जाएगी? लेकिन शहरवासियों का मानना है शहर की शान ओर आकर्षण का केन्द्र बन चुके ओर नेहरू गार्डन में लहराने वाले राष्ट्रीय ध्वज के रख रखाव के प्रति गंभीरता दिखाई जानी चाहिए।
इस तिरंगे के प्रति *न्यास की ओएसडी रजनी माघीवाल ने जरूर जागरूकता दिखाई*।

– *98293 03218*
– *स्वतंत्र पत्रकार*
*पूर्व उप सम्पादक, राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा*
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब,भीलवाड़ा*
*[email protected]*

error: Content is protected !!