विशेष अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है

माननीय श्री अशोक जी गहलोत साहब,
मुख्यमंत्री,
राजस्थान सरकार जयपुर।

महोदय,
रामगंजमंडी (जिला कोटा) विधानसभा क्षैत्र की वर्ष 2007 (14 वर्ष) से अधूरी पड़ी ताकली लघु सिंचाई परियोजना की ओर आकर्षित करना चाहूंगा, जिसके सम्बन्घ में मेरे द्वारा आपको पूर्व में पत्र दिनांक 12.02.2019, 07.08.2019, 09.08.2019, 19.10.2019 एवं 16.06.2020 से निवेदन कर दिनांक 12.09.2018 को प्रभावित ग्रामीणों से तत्कालीन जिला कलेक्टर कोटा के यहां विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई विस्तृत चर्चा के उपरांत प्रभावित 1104 परिवारों को राशि रूपये 1,91,375/- प्रति परिवार की दर से देय विशेष अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेसिया) कुल रूपये 21,12,78,000/- की वित्त विभाग से अनापत्ति प्राप्त हो जाने के बावजूद भी मंत्रीमंडलीय समूह से अनुमोदन ना होने की दशा में राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
उक्त प्रस्ताव का मंत्रीमंडलीय समूह से अनुमोदन आवश्यक है जो कि राज्य सरकार स्तर पर विचाराधीन है। बांध का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। परियोजना से लाभान्वित होने वाले 31 गांव परियोजना के पूर्ण होने का वर्षों से इन्तजार कर रहे हैं तथा सरकार द्वारा अब तक खर्च की गई करोड़ो की धनराशि का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। अतः मेरा आपसे पुनः आग्रह है कि आप इसे गंभीरता से लेकर फरवरी 2022 में बजट सत्र के दौरान विशेष अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेसिया) कुल रूपये 21,12,78,000/- को बजट में सम्मिलित कर प्रभावित परिवारों को भुगतान के आदेश प्रसारित कर राहत प्रदान करावें ताकि परियोजना से लाभान्वित होने वाले 31 गांवों को पेयजल एवं सिंचाई की सुविधा का लाभ मिलना प्रारम्भ हो सके।
मदन दिलावर
विधायक
रामगंजमंडी

error: Content is protected !!