हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर पुलिस के साथ अपनी साझेदारी का विस्‍तार किया

नाहरगढ़ थाना ने ‘हीरो कप 2022- हाफ पिच क्रिकेट टूर्नामेंट’ जीता
जयपुर, जुलाई, 2022- खेलों की संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिये अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, दुनिया में मोटरसाइकल और स्‍कूटर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर पुलिस कमिश्‍नरेट, नॉर्थ डिस्ट्रिक्‍ट के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत एक हाफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट ‘हीरो कप 2022’ का आयोजन किया गया।यह सांप्रदायिक सौहार्द्र और एकता की भावना जगाने और उसे बढ़ावा देने, बराबरी और समावेश की संस्‍कृति को पोषित करने और क्षेत्र में स्‍थानीय नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों के बीच भरोसे और सहयोग का वातावरण बनाने के लिये जयपुर पुलिस, नॉर्थ डिस्ट्रिक्‍ट और हीरो मोटोकॉर्प की एक अन्‍य पहल थी। हीरो कप 2022 की शुरूआत 21 जून, 2022 को हुई थी, जिसमें जयपुर, नॉर्थ डिस्ट्रिक्‍ट के विभिन्‍न थाना क्षेत्रों की 24 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच आमेर और नाहरगढ़ क्षेत्रों की टीमों के बीच जयपुर के चौगान स्‍टेडियम में खेला गया और नाहरगढ़ ने 6 रनों से जीत दर्ज की। इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर डॉ. अरूण जौरा ने कहा, “हीरो मोटोकॉर्प को खेलों में सहयोग और बढ़ावा देने पर यकीन है, क्‍योंकि खेल सारी भौतिक सीमाओं को पार कर सकते हैं। हीरो कप 2022 की टाइटल स्‍पॉन्‍सरशिप के साथ हम अपनी प्रतिबद्धता निभाना जारी रख रहे हैं और स्‍थानीय अधिकारियों के साथ अपना रिश्‍ता भी मजबूत कर रहे हैं। हम राजस्‍थान के पुलिस विभाग के साथ अपनी भागीदारी को बड़ा महत्‍व देते हैं और इस तरह की पहलों के द्वारा हम अपनी भागीदारी को मजबूत करते रहेंगे।” फाइनल मैच में राजस्‍थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेश जोशी, अल्‍पसंख्‍यक आयोग के चेयरमैन श्री रफीक खान राजस्‍थान, जयपुर के पुलिस कमिश्‍नर श्री आनंद श्रीवास्‍तव, जी पी राजू, हीरो मोटोकॉर्प, टोक्‍यो पैरालिम्पिक्‍स 2020 की स्‍वर्ण एवं कांस्‍य पदक विजेता सुश्री अवनी लखेरा और अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!