राठौड़ ने की सचिन पायलट से मुलाकात

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनुसंधान विभाग के प्रदेश समन्वयक व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आजाद सिंह राठौङ ने दिल्ली में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से उनके आवास पर मुलाकात की एवं बाड़मेर जिले के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। आजाद सिंह राठौड़ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर राजनतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर बाड़मेर ज़िले से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं कार्यों से अवगत करवाया तथा कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट प्रदेश समन्वयक एवं पीसीसी सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर उनका आभार जताया।

राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी को नये अध्यक्ष मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर की उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हुए पारदर्शी चुनाव ने जनता के सामने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र की असली रक्षक कांग्रेस ही है। देश में सत्तारूढ़ भाजपा का कोई नेता यह बता सकता है क्या कि उसने कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान किया था? मल्लिकार्जुन खड़गे ने नगर अध्यक्ष से आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का सफर तय किया है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार वापस बनाने की दिशा में पार्टी हाईकमान काम कर रहा है और सभी लोग एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। सचिन पायलट का एक ही लक्ष्य है कि 2023 में सरकार दोबारा बने और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान हो।

error: Content is protected !!