सहारिया जनजाति की महिलाओ की मांगें हल करवाने की कही बात अशोक गहलोत ने

फ़िरोज़ खान
बारां।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झालावाड़ में जाग्रत महिला संगठन शाहाबाद किशनगंज की महिलाओं को बुलाकर राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान चलते चलते सहरिया समुदाय की समस्याओं को विस्तार से सुना। और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाकर जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया। 5 दिसंबर को रात्रि को ही संगठन की महिलाओ का एक ग्रुप भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झालवाड़ खेल संकुल में पहुंच गया था।6 दिसंबर को सुबह 6 बजे से यात्रा शरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा के साथ जाग्रत महिला संगठन की सहरिया जनजाति की महिलाएं कल्ली बाई, जसोदा बाई, चंद्रो बाई, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सेन,चंदालाल भार्गव ने भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शाहबाद व किशनगंज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जाग्रत महिला संगठन की सहरिया जनजाति की महिला भंवरगढ़ तेजाजी डांडा निवासी चंद्रो बाई सहरिया ने बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ सहरिया समुदाय को न के बराबर मिल रहा है। इस योजना के तहत गरीब सहरिया परिवारों को मकान नही मिल रहे है। सहरिया परिवार आज भी टापरियो में ही निवास कर रहे है।एक ही टापरी में बेटे बहु,सास,ससुर,बच्चे निवास करते है।उनके पास रहने के नाम पर कच्चे घर भी नही है। मनरेगा में 100 दिन का ही रोजगार मिलता है।जबकि यूपीए सरकार में सहरिया समुदाय को 200 दिन का रोजगार मिलता था। उन्होंने सहरिया जनजाति को मनरेगा में नियमित रोजगार से जोड़ने की मांग रखी। संगठन की महिला चंद्रो बाई सहरिया ने बताया कि बारिश में इन टापरियो मे रहना मुश्किल है।लोगो को इस योजना तहत मकान नही मिल रहे है। उन्होंने कहा कि सरकारी नोकरियों में सहरिया जनजाति के शिक्षित लड़के व लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सेन ने राहुल गांधी को बताया कि सहरिया समुदाय के लिए रोजगार के लिए स्थाई नीति बने।लोग मनरेगा व खेतिहर मजदूरी पर निर्भर है।वही सामाजिक कार्यकर्ता ने मनरेगा में पावती रसीद देने की मांग रखीं।साथ ही वनभूमि पर रह रहे सहरिया जनजाति को पट्टे व सुविधा देने की मांग रखी।उन्होंने कहा कि शाहबाद व किशनगंज क्षेत्र में निवासरत सहरिया जनजाति के लोगो के आर्थिक विकास के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है।साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा लाभ इनको मिलना चाहिए।सहरिया जनजाति की महिला की बात से राहुल गांधी प्रभावित हुए और उन्होंने यात्रा तय स्थान पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाकर इनकी समस्याओ को गंभीरता से लेकर समाधान करवाने की बात कही।राहुल गांधी ने सहरिया महिला चंद्रो बाई का हाथ पकडकर दौड़ भी लगाई।महिला को बोला कि आप लोग कठोर परिश्रम करते हो।

error: Content is protected !!