जोधपुर ।राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में भी लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर जीएचएस प्रसाद ने बताया कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करते हैं । पूरे देश में लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भारत की विविधता और हमारी परंपराओं की जीवंतता को दर्शाता है।
इस पर्व में लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, गेहूं की बालियां, रेवड़ी डालकर फसल की अच्छी उपज के लिए सूर्य और अग्नि को धन्यवाद दिया जाता है। साथ ही इस दिन गुड़, तिल और मूंगफली से बनी चीजों का सेवन करना शुभ माना जाता है। निफ्ट जोधपुर में स्टूडेंट्स ने खुशियों के गीत गाकर लोहड़ी मनाई।