वेस्ट प्लास्टिक से बच्चे सजावट की वस्तुएं बनाकर घर पर सजा रहे है

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के डिजिटल इक्वलाइज़र प्रोग्राम के तहत चल रहे कोका-कोला – सप्पोर्ट माय स्कूल- मिशन रीसायकल प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला बूंदी.में बच्चो, शिक्षकों, समुदाय , SMC सदस्यों को शामिल करते हुए प्लास्टिक के पुनरुपयोग, पृथक्कीकरण और सभी को इसके लिए जागरूक करने के लिए श्री मोहम्मद साजिद (स्कूल फैसिलिटेटर) द्वारा विभिन गतिविधिया कराई जा रही है। जिसका प्रभाव विद्यालय के बच्चों और उनके अभिभावकों पर भी पड़ा है। बच्चों ने कचरे को समझते हुए तीन प्रकार के डस्टबिन का उपयोग करने लगे है।अब वेस्ट प्लास्टिक से बच्चे सजावट की वस्तुएं बनाकर घर पर सजा रहे है। बच्चे इस सेशन से काफी जागरूक हुए है।
इसी क्रम में आज विद्यालय में स्कूल फैसिलिटेटर मोहम्मद साजिद के सहयोग से एक प्रतियोगिता में प्लास्टिक के उपयोग से प्रोजेक्टस और चार्ट का आयोजन करवाया। जिसमे बच्चों ने विभिन्न चार्ट के माध्यम से कचरे को व्यवस्थित करने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमति शिवानी मीणा द्वारा की गई। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रधानाध्यापक ने इस तरह के कार्य और जागरूकता के लिए AIF की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!