वन्दे भारत ट्रेन के संचालन और अनुरक्षण की तैयारियों पर की चर्चा
निर्माण परियोजनाओं, विद्युतीकरण, यात्री सविधाओं के कार्यांे पर विषेष ध्यान देने पर दिया बल
श्री विजय शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पष्चिम रेलवे ने उत्तर पष्चिम रेलवे पर विभागों के विभागाध्यक्षों तथा चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ आज दिनांक 22.03.2023 को कार्य समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में श्री विजय शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पष्चिम रेलवे ने आगामी समय में उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित की जाने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत के संचालन और अनुरक्षण की तैयारियों पर चर्चा की और निर्माण परियोजनाओं, विद्युतीकरण तथा यात्री सुविधाओं के कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विषेष ध्यान देने के दिषा-निर्देष प्रदान किये।
उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन षषि किरण के अनुसार कार्य समीक्षा बैठक में श्री विजय शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पष्चिम रेलवे ने उत्तर पष्चिम रेलवे को मिलने वाली प्रथम वन्दे भारत ट्रेन के संचालन और उसके अनुरक्षण की तैयारियों के बारे में चर्चा की। महाप्रबंधक महोदय ने उत्तर पष्चिम रेलवे के विभिन्न रेलखण्डों पर ट्रेक की गति क्षमता को 130/160 किलोमीटर प्रति घंटा तक करने सम्बंधी कार्यों की प्रगति पर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके इसके साथ ही बैठक में उत्तर पष्चिम रेलवे पर वर्तमान में चल रही निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लक्ष्यानुसार पूर्ण करने के निर्देष दिये। इसके साथ ही संरक्षा पर विषेष ध्यान देते हुये रेलसेवाओं के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन के लिये भी निर्देष दिये। बैठक में महाप्रबन्धक महोदय ने सभी मण्डलों पर जारी विद्युतीकरण कार्यों, यात्री व यातायात सुविधा कार्यों की प्रगति रिपार्ट ली इसके षीघ्र क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही बैठक में आगामी ग्रीष्मकाल में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी चर्चा की गई। रेलवे स्टेषनों और रेलवे कालोनियों में पानी की समुचित व्यवस्था तथा बिजली आपूर्ति के बारे में दिषानिर्देष प्रदन किये। इसी माह चारों मण्डलों पर आयोजित किये जाने वाले रोज़गार मेला पर भी विचार विमर्ष किया गया।
इसके साथ ही बजट 2023 में उत्तर पष्चिम रेलवे को आवंटित बजट के अनुसार कार्यों को समयानुसार निष्पादित करने हेतु दिषानिर्देषित किया।
बैठक में मण्डल रेल प्रबन्धकों ने भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मण्डलों की प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की। श्री विजय शर्मा ने यात्री सुविधाओं संबंधित कार्य जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज इत्यादि पर सतत् निगरानी के साथ-साथ रेलवे ट्रेक कार्यो की मॉनिटरिंग सुचारू रूप से करने के निर्देष भी दिये। साथ ही रेलवे पर चल रहे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के कार्यो यथा विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए विषेष मॉनिटरिंग पर भी बल दिया गया।
वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर