राजसमंद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक एवं प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिले एवं लोकसभा की नई कार्यकारिणी घोषित की है। दिनेश चन्द्र सनाढ्य एवं अमित वर्मा को प्रदेश सचिव, राजसमंद लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट नीलेश बुरड , लोकसभा सचिव घनश्याम मुर्डिया, जिला अध्यक्ष कमांडो मनोहर सिंह (भीम), सचिव एडवोकेट भरत पालीवाल, मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर, राजसमंद सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जैन को नियुक्त किया।