राजसमंद। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के संगठन का गठन कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दिनांक 25/04/2023 दोपहर 1:00 मंगलवार को निर्मला सभागार सेक्टर 17 प्रताप नगर जयपुर में होगा। राज्य, लोकसभा जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक , प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल 1500 पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे ।
आम आदमी पार्टी राजसमंद जिला मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय संगठन बनाने का काम शुरू हो चुका हैं। मंगलवार को राज्य, लोकसभा, जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों,कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण होगा । राजसमंद लोकसभा से 50 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण होगा ।
आने वाले दिनों में सर्कल लेवल, गांव और वार्ड स्तरीय संगठन का भी गठन किया होगा । हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी भी बनेगी।
राजसमंद मीडिया प्रभारी
पप्पू लाल कीर
मो.8003695834
[email protected]