शांति लाल कीर उपाध्यक्ष एवं रतन चंदेल संयुक्त सचिव नियुक्त।
राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजसमंद ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया है जिला उपाध्यक्ष पद पर शांति लाल कीर निवासी पीपली आचार्य, संयुक्त सचिव पद पर रतन चंदेल निवासी गांवगुड़ा खमनोर, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर पद पर रतन कुमावत एवं नासिर मोहम्मद, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर मीना देवी खटीक को नियुक्त किया है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने वीटी रोड ग्राउंड मानसरोवर जयपुर में प्रदेश के 5000 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए सभी विधानसभाओं में वार्ड और सर्किल अध्यक्ष की नियुक्ति का सिलसिला जारी है । अगले महीने में अरविंद केजरीवाल जयपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
AAP- मीडिया प्रभारी राजसमंद
पप्पू लाल कीर
pappukeer31275@gmail.com
Mo. 8003695834