बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान की दो अनुशासन समितियों ने की मामलों की सुनवाई

जयपुर (डॉ.मनोज आहूजा ) बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान जोधपुर की दो अनुशासन कमेटीयों ने रविवार को प्रातःसाढ़े 11 बजे हाईकोर्ट बिल्डिंग में स्थित बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के विस्तार केंद्र में मामलों की सुनवाई की।बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के पूर्व वाइस चेयरमेन योगेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली मीटिंग में दो कमेटीयों के सदस्यों ने प्रकरणों से सम्बंधित मामलों में सुनवाई की।कमेटी नंबर 9 में बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के पूर्व चेयरमेन सुशील शर्मा चेयरमेन के रूप में मौजूद रहे तथा सदस्य के रूप में भुवनेश शर्मा व मनोनीत सदस्य डॉ.मनोज कुमार आहूजा ने उपस्थिति दी।कमेटी नंबर 13 के चेयरमेन योगेंद्र सिंह शक्तावत तथा मनोनीत सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे।उक्त कमेटी के सदस्य राठौड़ ने एक प्रकरण में साक्ष्य लेखबद्ध की तथा दूसरे मामले में बहस अंतिम में तारीख पेशी निर्धारित की। इसी प्रकार कमेटी नंबर 9 ने एक मामले का अंतिम रूप से निस्तारण किया तथा दूसरे मामले में जवाब प्रस्तुत होने पर जवाब उल जवाब हेतु मौका दिया।दोनों कमेटीयों ने पक्षकारों की उपस्थिति में मामलों की सुनवाई के बाद पत्रावली में सुनवाई के लिए आगामी तारीख पेशी दी।इस दौरान बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान जोधपुर के कार्मिक सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के पूर्व वाइस चेयरमेन योगेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान की अनुशासन समिति वकीलों के खिलाफ होने वाली व्यवसायिक दुराचारणों से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई कर उस पर अपना निर्णय पारित करती है।

error: Content is protected !!