उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर आज 14 अगस्त को लोगों के संघर्ष एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
अजमेर मंडल के अजमेर, आबू रोड, भीलवाड़ा व उदयपुर रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई गई । इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया और सम्मान किया गया । इस अवसर पर सिंधी समाज के नेता कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, महेन्द्र कुमार तीर्थानी व मोहन तुल्सियानी आदी मौजूद थेंप्रदर्शनी के अंतर्गत देश के विभाजन के समय की घटनाओं का चित्रण पोस्टरों के माध्यम से किया गया | उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई। अजमेर स्टेशन पर प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति मे किया गया | इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवार, मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री हेमंत सुलानिया, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री हजारी लाल फुलवारी व अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।
इसी प्रकार केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार, उदयपुर द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल के सहयोग से उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन उत्सव एवं विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई जिसका शुभारंभ माननीय सांसद उदयपुर श्री अर्जुन लाल मीना द्वारा किया गया । इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीना, रेलवे के मुख्य कारखाना अधिकारी प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय रेल अधिकारी महेन्द्र देपाल, सहायक सिग्नल एवं संचार इंजिनियर डालचन्द, सहायक विद्युत इन्जिनियर रजनीश एवं स्टेशन अधीक्षक सावर मल मीणा सहित अनेक विद्यालयो के विद्यार्थी उपस्थित थे ।
इसी प्रकार भीलवाड़ा स्टेशन पर आयोजित आज़ादी का अमृत महोत्सव / विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी कार्यक्रम मे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसेर पर मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री शैलेश चौधरी सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। प्रदर्शनी के अंतर्गत देश के विभाजन के समय की घटनाओं का चित्रण पोस्टरों के माध्यम से किया गया कार्यक्रम मे श्री सुधीर बालोटिया ने मंच संचालन किया | ऐसा ही कार्यक्रम आबूरोड स्टेशन पर मण्डल यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज छाबड़ा की उपस्थिति मे आयोजित किया गया |