आम आदमी पार्टी की जिला समीक्षा बैठक सम्पन्न

राजसमंद । आम आदमी पार्टी का दल शुक्रवार को राजसमंद पहुंचा । दल ने राजसमंद जिला कलेक्ट्री के पास जे.के गार्डन परिसर में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । टीम के सदस्य आप राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी कीर्ति पाठक ने पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की । बैठक में वर्तमान पदाधिकारियों की सूची , नए चयनित पदाधिकारियों की सूची एवं पूर्व के पदाधिकारियों के कार्यों के विवरण की भी जानकारी ली ।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक , प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र , प्रदेश सचिव अमित वर्मा , यूथ विंग प्रदेश सयुक्त सचिव पप्पू लाल कीर , व्यापार विंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत (कमांडो), महासचिव एडवोकेट भरत पालीवाल , उपाध्यक्ष सुरेश जोशी , लोकसभा महासचिव डॉक्टर घनश्याम मुरडीया , उदयपुर जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह राव , वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल , खमनोर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश चंदेल , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कालूराम कुमावत आदि उपस्थित रहे ।

प्रेषक –
पप्पू लाल कीर
जिला मीडिया प्रभारी एवम् प्रदेश यूथ विंग सयुक्त सचिव
मो. 8003695834
[email protected]

error: Content is protected !!