प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष में संबोधन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित

सांचौर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरणाय रतन देवासी के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति संवाद अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत ग्राम पंचायत चौरा के सभागार में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष में संबोधन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के संबोधन को स्व-सहायता समूह, एनजीओ और भाजपा महिला मोर्चा ने सजीव प्रसारण में स्क्रीन पर सुना। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हेमराज चौधरी, विशिष्ट अतिथि डेलीगेट शांत चौधरी, शक्ति केंद्र संयोजक तुलसा राम, ग्राम विकास अधिकारी पूराराम चौधरी, कनिष्ठ सहायक रूड़ा राम, शंकर चौधरी, बादली देवी, शायरा बानो, मूली देवी, निर्मला पटेल, हरचंद देवासी, वगता राम, जयंती सोलंकी, जय किशन उपस्थित रहे। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुवात करते हुए कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम में लगी माता बहनों के तन्मयता से लग कर शक्ति वंदन सम्मान समारोह, पद यात्रा, चौपाल, स्कूटी यात्रा आदि के माध्यम से नारी सशक्ति करण के प्रचार में जुटे रहने पर उनका आभार व्यक्त करता हूं प्रणाम करता हूं। उन्होने स्वयं सहायता समूह से जुड़े क्षेत्र व सरकार के सहयोग के बारे में बताया। उन्होने कहा हमारी सरकार का उद्देश हर गांव में हर बहन को लखपति दीदी बनाने का है। शक्ति वंदन कार्यक्रम में मोदी ने यह कह दिल छू लिया कि मोदी का कण कण, जीवन का पल पल मातृ शक्ति को समर्पण है। आज देश की हर माता बहन कह रही है मैं हूं मोदी का परिवार। एक सौ चालीस करोड़ देश वासी मेरा परिवार है इन्होंने मेरी चिंता की है। आज विकसित भारत को संजोकर आपकी सेवा करकर केवल कर्ज उतार रहा हूं। भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे काम कर रही है। नारी शक्ति को स्वावलंबन की धारा से जोडकर उन्हे और भी सशक्त बनाकर समाज मे अग्रणी करने की दिशा मे सराहनीय कदम उठाया जा रहा है।

error: Content is protected !!