हिंदी भाषा की महत्ता और उसके संरक्षण की आवश्यकता -डॉ. ऋत्विज गौड़

जयपुर । मालवीय नगर डी ब्लॉक स्थित ज्ञान विहार स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. ऋत्विज गौड़ के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा की महत्ता और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की भाषा है। हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात कर भावी पीढ़ी को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।”
इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष, रेनू शब्‍दमुखर ने एक विशेष हिंदी कविता प्रस्तुत की जो अमृत समान मधुरता से परिपूर्ण थी। उनकी कविता ने हिंदी की सजीवता और मिठास का एहसास कराया।
हिंदी विभाग से विम्मी मदान में सुविचार प्रस्तुत किया वहीं निधि गोयल ने हिंदी की महत्ता पर अपना वक्तव्य दिया।
विद्यार्थियों ने हिंदी से संबंधित चार्ट बनाकर अपने हिंदी प्रेम को प्रकट किया वही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध लेखक/ लेखिका की हिंदी कविताएं पढ़कर सुनाई और अलीना अंसारी भानु सैनी ने हिंदी भाषा पर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी से संबंधित एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षकगण ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

error: Content is protected !!