बिनायका स्कूल में युवा साथी केंद्र द्वारा करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित

कोटा | 21 जनवरी, 2026
राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग) के ‘युवा साथी केंद्र’ की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिनायका में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनरल काउंसलर पूजा शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
काउंसलर पूजा शर्मा ने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार सही करियर चुनने के वैज्ञानिक तरीके बताए। उन्होंने बताया कि कैसे निरंतर अभ्यास और सही दिशा में किए गए प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न युवा केंद्रित योजनाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों  से भी अवगत कराया गया, ताकि वे समय रहते सही करियर का चुनाव कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!