पाली, फरवरी, 2026: प्रीमियम दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड फेनेस्टा ने पाली में अपने पहले शोरूम के लॉन्च के साथराजस्थान में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। विनायक बाथ कलेक्शन द्वारा संचालित यह शोरूम शॉप नंबर 129, इंडियन बैंक के पास, एलआईसी ऑफिस के सामने, मेन मंडी रोड़, पाली, राजस्थान- 306401 पर स्थित है, जो रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशनसमाधान उपलब्ध कराने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
नया लॉन्च किया गया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियमविंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुएडिज़ाइन किया गया यह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले मजबूतऔर आकर्षक समाधान चाहते हैं।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘राजस्थान अपने तीव्र शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और प्रीमियम बिल्डिंगसमाधानों की बढ़ती मांग के चलते फेनेस्टा के लिए महत्वपूर्ण मार्केट है। विनायक बाथ कलेक्शन के साथ साझेदारी में पाली में पहले शोरूम का लॉन्च, राज्य में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने और क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए हमारे प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शोरूमउपभोक्ताओं को फेनेस्टा की व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे अपने घरों एवं कमर्शियल स्पेसेज़ के लिए सोच-समझ करअपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।“
इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता के इनोवेशन्स एवं उपभोक्ताओं उन्मुख सेवाओंको सुलभ बनाने के अपने वादे के और करीब आ गया है। पाली शोरूम शानदार डिज़ाइनों, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं बेहतरीन परफोर्मेन्स पर फेनेस्टा केफोकस को दर्शाता है।
देश भर में 400 से अधिक डीलरों के बढ़ते नेटवर्क तथा नेपाल, भूटान, मालदीव्स और श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे देशों में मौजूदगी के साथ फेनेस्टाइनोवेशन, गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखे हुए है और विभिन्न मार्केट्स में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।पाली के नए शोरूम का लॉन्च भारत के लिए विंडोज़ एवं डोर्स के अनुभव को बदलने की फेनेस्टा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।