समग्र शिक्षा 2025 26 में FLN-FS हेतु अनुमोदित गतिविधि सपोर्ट टू प्री प्राइमरी के अंतर्गत रा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर चिकनी प्रखंड कुंढनी जिला मुजफ्फरपुर में आज 28 फरवरी 2026 को बाल मेला, स्पोर्ट्स मिट ,शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
*विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने कहा कि बच्चों को ध्यान से पढ़ाई करनी चाहिए,उन्हें रोजाना पढ़ाई करनी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में जो बच्चे 06 वर्ष से ऊपर के हो गए हैं उनका नामांकन स्कूलों में करवा देना चाहिए। संगोष्ठी में परीक्षा के विषय पर भी चर्चा की गई।विद्यालय में ग्रामीण, अभिभावक और शिक्षक संगोष्ठी थी, इसलिए गांव के काफी ग्रामीण वहां उपस्थित रहे।वहां आस-पास के स्कूलों के भी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहें ।नंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का संचालन सुनियोजित एवं प्रभावशाली ढंग से कवयित्री सविता राज ने किया।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो एवं पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। अंकित कुमार, मोनिका ,सुहानी इत्यादि ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। बीते महीने अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र रौनक कुमार को मंथ ऑफ स्टूडेंट घोषित किया गया एवं सजग रहने वाले एक अभिभावक बेबी कुमारी को मंथ ऑफ अभिभावक घोषित किया गया। इन दोनों को भी मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।विद्यालय के शिक्षकगण अनिल कुमार, राहुल कुमार ,श्वेता तिवारी,पूजा कुमारी, साधना कुमारी, रितु कुमारी यह सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आसपास के स्कूलों के प्राध्यापकों में राम पुकार सिंह सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार ,संजीव झा ,अजीत कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। अत्यधिक संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें। ग्रामीणों में अजय कुमार सिंह , प्रियंका कुमारी,गौरी शंकर, नंद कुमार सिंह,पुष्पा कुमारी इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम काफी शानदार एवं उत्कृष्ट रहा।
*सविता राज*