साहित्य, संगीत व कलाओं को समर्पित संस्था अमराई ने किया नृत्यगुरु कल्ला का सम्मान

जयपुर । संस्था के अध्यक्ष साकार श्रीवास्तव ने बताया कि साहित्य, संगीत व कलाओं को समर्पित संस्था ‘ अमराई ‘ द्वारा जाने माने कथक नृत्य कलाकार, नृत्य निदेशक, चित्रकार हरिदत्त कल्ला का उनके सिविल लाइन्स स्थित आवास पर सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं सह – संस्थापिका साधिका ने उनका सपत्नीक शाल और माल्यार्पण से अभिनंदन किया। उन्हें अमराई स्मारिका एवं साकार फ़लक की पुस्तक ‘ कभी यूँ भी हो ‘ तथा राव शिवपाल सिंह ने अपनी सद्य प्रकाशित पुस्तक ‘ मरुधरा के प्रेरणा पुंज ‘ भेंट कीं ।उनकी पुत्री प्रो वंदना नृत्यगुरु कल्ला के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर काव्य- संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य सत्र में राजेंद्र राजन, नरेंद्र लाटा,राव शिवपाल सिंह,डॉ अंजु सक्सेना, डॉ कृष्णा रावत, रंजीता जोशी, डॉ कंचना सक्सेना, सलोनी क्षितिज, पवनेश्वरी वर्मा, साकार फ़लक, ज्योत्सना सक्सेना, उमा शर्मा और महेश शर्मा ने रचनाएँ सुनाईं। संगीत सत्र में प्रो वंदना कल्ला, साधिका व मेधा शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिदत्त कल्ला ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते कथक नृत्य की बंदिश गा कर सुनाई। कार्यक्रम का संचालन साकार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!