जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

बीकानेर । भिवाड़ी के जेनेसिस मॉल में मुस्कान गुप्ता द्वारा हस्तनिर्मित (Handmade) उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य “मेड इन इंडिया” और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना था। मुस्कान गुप्ता बीकानेर के लुनकरणसर की बेटी है और वर्तमान में भिवाड़ी रहती है
इस प्रदर्शनी में क्रोशिया (Crochet) और रेज़िन (Resin) से बने आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली।
इस अवसर पर मुस्कान गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी उत्पाद उन्होंने अपनी सासु माँ प्रमिला अग्रवाल के साथ मिलकर स्वयं तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास भारतीय हस्तकला और स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है, ताकि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिल सके।
मुस्कान गुप्ता ने प्रदर्शनी में मिले उत्साहजनक प्रतिसाद पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन करती रहेंगी और हस्तनिर्मित एवं मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने का अपना प्रयास जारी रखेंगी।
error: Content is protected !!