आम आदमी पार्टी राजसमंद ने पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव के लिए क्षेत्रवार कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए

राजसमंद। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी राजसमंद ने संगठनात्मक समन्वय, संभावित प्रत्याशियों से संवाद एवं चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए क्षेत्रवार कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।
भीम नगर पालिका एवं भीम पंचायत समिति के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत, देवगढ़ नगर पालिका एवं देवगढ़ पंचायत समिति के लिए तेजमल जैन , कुंभलगढ़ एवं चारभुजा पंचायत समिति के लिए जिला कार्यालय प्रभारी भेरू सिंह, जिला सचिव यशपाल रामावत एवं नाथद्वारा विधानसभा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, राजसमंद नगर परिषद, आमेट नगर पालिका एवं आमेट पंचायत समिति के लिए प्रदेश सचिव अमित वर्मा एवं रणवीर सिंह भाटी, राजसमंद पंचायत समिति के लिए जिला सचिव देशबंधु कीर, रेलमगरा पंचायत समिति के लिए जिला सचिव भूरालाल माली एवं राजमल खटीक, देलवाड़ा पंचायत समिति के लिए नाथद्वारा विधानसभा संगठन महासचिव रामलाल सुथार एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जैन, खमनोर पंचायत समिति के लिए नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल एवं जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, नाथद्वारा नगर पालिका के लिए जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भरत पालीवाल एवं नाथद्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सनाढ्य तथा राजसमंद जिला परिषद के लिए जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर को क्षेत्रवार कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के अनुसार सभी कोऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, वार्डवार कार्यकर्ताओं एवं संभावित प्रत्याशियों से संवाद, चुनावी तैयारियों तथा आवश्यक जानकारी का जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय करेंगे । पार्टी आगामी चुनावों में मजबूत संगठन , प्रभावी रणनीति एवं जनहित के मुद्दों के साथ मजबूती से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
प्रेषक 
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
आम आदमी पार्टी राजसमंद 
मो 8003695834
ईमेल – [email protected]

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!