नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए आम आदमी पार्टी ने 15 प्रत्याशियों की घोषणा की

राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजसमंद ने नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर 15 प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने नाथद्वारा नगर पालिका, राजसमंद नगर परिषद एवं भीम नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों में नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड संख्या 1 से जगदीश चंद्र, वार्ड 2 से कान सिंह राठौड़, वार्ड 11 से सुनीता बाई (किन्नर), वार्ड 12 से देवेंद्र गहलोत, वार्ड 14 से सुनीता बाई (किन्नर), वार्ड 22 से कुंजन, वार्ड 26 से सूर्य प्रकाश, वार्ड 31 से पूजा यादव एवं वार्ड 35 से प्रकाश मीणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसी प्रकार राजसमंद नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से अमित वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
भीम नगर पालिका के वार्ड संख्या 3 से तुलसी देवी, वार्ड 4 से जितेंद्र सिंह, वार्ड 15 से तेजमल जैन, वार्ड 18 से भगवान सिंह एवं वार्ड 19 से प्रकाश चंद कोठारी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस , प्रदेश सह-प्रभारी एवं पूर्व दिल्ली महापौर महेश खींची, जिला चुनाव समिति सह-प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल तथा जिला चुनाव समिति अध्यक्ष एवं जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में पार्टी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वच्छ राजनीति, ईमानदार प्रशासन, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा सभी वार्डों में संगठन को मजबूत कर चुनाव लड़ेगी।
प्रेषक 
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
आम आदमी पार्टी राजसमंद

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!