*मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान द्वारा सुनील कुमार खुराना को स्मृतिशब्द साहित्य रत्न सम्मान 2026*

*जयपुर / सहारनपुर, 23 अक्टूबर 2026।* साहित्य की साधना – समाज के उत्थान का मार्ग के पावन ध्येय के साथ निरंतर साहित्य सेवा में समर्पित, देश की प्रतिष्ठित संस्था *मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान* द्वारा विजयादशमी के शुभ अवसर पर वर्ष 2026 का सर्वोच्च सम्मान घोषित किया गया है। अकादमी के *संस्थापक एवं प्रबंधक श्री मान सिंह सुधार जी* एवं *आयोजन संयोजक श्री मनोज अशोक सुरंधी ‘मनोरूपांजलि’ जी* ने बताया कि संस्था की स्थापना *24 मई 2022* को हुई थी। संस्था द्वारा विजयादशमी पर्व पर “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत” विषय पर अखिल भारतीय रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों रचनाकारों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद *उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर, तहसील नकुड़ के सुप्रसिद्ध शिक्षक एवं साहित्यकार आदरणीय श्री सुनील कुमार खुराना जी* को *”स्मृतिशब्द साहित्य रत्न सम्मान 2026″* के लिए सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
      यह सम्मान उन्हें *साहित्यिक जगत में उनके अमूल्य योगदान, उत्कृष्ट लेखन और वैचारिक गहराई* के लिए सादर समर्पित किया गया है। सम्मान पत्र पर अंकित भगवान श्री राम द्वारा रावण पर तीर चलाते हुए चित्र इस बात का प्रतीक है कि सुनील कुमार खुराना जी की लेखनी भी समाज में व्याप्त बुराइयों पर प्रहार करती है। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्य, सकारात्मक सोच और हिंदी के प्रति गौरव का स्वर है। सुनील कुमार खुराना जी की रचनाएँ 200 से अधिक साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी हैं। अकादमी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके लेखन से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!