जयपुर, 30 अक्टूबर, 2026: इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने जयपुर में अपने ऑपरेशंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का औपचारिक उद्घाटन किया। यह सेंटर कंपनी को तकनीक, नवाचार, बेहतर ग्राहक सेवाओं और कार्यप्रणाली में सुधार के जरिए भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेंटर कंपनी के विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रक्रियाओं, डिजिटल तकनीक और नए तरीकों को विकसित करने एवं लागू करने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में काम करेगा।
ऑपरेशंस और आईटी टीमों की विशेषज्ञता को एक साथ लाकर यह सेंटर लगातार सुधार और बिजनेस एवं टेक्नोलॉजी टीमों के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा देगा। आधुनिक तकनीक, डेटा आधारित निर्णय, ऑटोमेशन और मानकीकृत प्रक्रियाओं के माध्यम से कंपनी की कार्यक्षमता और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर अत्रि चक्रवर्ती, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, इंडिया फर्स्ट लाइफ ने कहा, “जयपुर में नए ऑपरेशंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत हमारे लिए केवल एक नया केंद्र स्थापित करना नहीं है, बल्कि यह इंडिया फर्स्ट लाइफ की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सेंटर कंपनी के विस्तार, नवाचार और बदलाव की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगा। यहां प्रतिभा, तकनीक, डेटा और काम करने के नए तरीकों को एक साथ लाकर हम अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएंगे, प्रक्रियाओं को तेज करेंगे और ग्राहकों को पहले से बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे। हमारा लक्ष्य पुरानी कार्यप्रणालियों में सुधार करते हुए एक ऐसी भविष्य के लिए तैयार संस्था बनाना है, जो इस उद्योग की अग्रणी और पसंदीदा कंपनियों में शामिल हो। इस पूरी यात्रा में तकनीक हमारी ताकत होगी, लेकिन इसे आगे बढ़ाने में हमारे लोग सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।”
यह सेंटर कंपनी की सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने, ग्राहकों के अनुभव को मजबूत करने और नए उत्पादों, सेवाओं एवं तकनीकी समाधानों को तेजी से बाजार में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, अनावश्यक देरी और कमियों को दूर करने तथा कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
कंपनी में बदलाव और विकास की इस पहल को गति देते हुए यह सेंटर ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने, बेहतर ग्राहक सेवा देने और तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। नवाचार, ग्राहक केंद्रित सेवाओं और बेहतर कार्यप्रणाली पर लगातार ध्यान देकर इंडिया फर्स्ट लाइफ अपनी विकास गति, कामकाज में तेजी और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करेगी।
अपनी #CustomerFirst (ग्राहक सर्वोपरि) सोच के अनुरूप इंडिया फर्स्ट लाइफ परिवारों को भविष्य की बेहतर योजना बनाने और आर्थिक सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने वाले समाधान एवं सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।
जीवन को सुरक्षित बनाना, मूल्य का सृजन करना के उद्देश्य के साथ कंपनी ग्राहकों के साथ मजबूत और भरोसेमंद संबंध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।