दुष्कर्म के बाद युवती को कुएं में फेंका

क्षेत्र के नांगल थाना इलाके के गांव सवाई में दो युवकों ने एक युवती के घर में घुस कर न केवल दुष्कर्म किया बल्कि जाग होने पर उसे कुएं में धक्का देकर भागने लगे। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर धुनाई की और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

दौसा पुलिस अधीक्षक एस एन खींची ने बताया कि नांगल थाने के गांव सवाई में स्थित एक मकान में बीती रात गांव आमावास निवासी दो युवक घुस आए और युवती से दुष्कर्म किया। युवती की आवाज सुन परिजन पहुंचे, इस दौरान अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ पहुंचे। हड़बड़ी में वे युवती को कुएं में धक्का देकर भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दबोच लिया और पिटाई की। बाद में वे उन्हें थाने भी ले गए। यहां पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं सुबह युवकों के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष के लोगों में विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

error: Content is protected !!