कैंसर की तरह फैल रहा भ्रष्टाचार: जोशी

भ्रष्टाचार देश की छवि को खराब कर रहा है। यह देश के लिए कैंसर के समान है, जिसे हटाने के लिए प्रशासनिक तंत्र को प्रभावी उपाय करने होंगे। यह कहना है उत्तर प्रदेश के गवर्नर बीएल जोशी का। वे गुरुवार को हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में लोक सेवाओं में उत्कृष्टता एवं नैतिकता व्याख्यान के मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा विकास का लाभ केवल ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से उपर होना चाहिए।

भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय पर उनका आना रद्द हो गया।

गवर्नर बीएल जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन वे इससे भी जरूरी किसी अन्य काम के चलते नहीं आ सके। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कुशल प्रशासन के रास्ते में चुनौतियों हमेशा से रही है लेकिन इनसे प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निपटा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज आमजन अपने अघिकारों के प्रति अघिक जागरूक है, इसलिए उनकी प्रशासन से अपेक्षाएं बढ़ी हैं,जिन पर खरा उतरना भी एक बड़ी चुनौती है।

error: Content is protected !!