वसुंधरा राजे सत्ता परिवर्तन के इतिहास को दोहराएगी-किरण

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपार र्ह्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजे की नियुक्ति को संगठन में ऊर्जा का संचार करने की दिशा में ठोस कदम बताया है। किरण ने कहा कि वसुधंरा राजे के प्रदेश की जनता में अपार स्नेह है। वसुधंरा राजे के सुशासन ने जन जन में विकास व विश्वास की भावना जागृत की। किरण ने विश्वास व्यक्त किया कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगी और सत्ता परिवर्तन के इतिहास को दोहराएगी। पूर्व विधायक शिवकिशोर सनाढ्य, पूर्व उपसभापति वीरेन्द्र बापना, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद उदावत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, भाजयमो पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित, भाजपा पूर्व मीडिया जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, यूआईटी पूर्व ट्रस्टी गुरप्रीतसिंह सोनी, के.एल. समदानी, अमृत मेघवाल, सुनील कोठारी,पूर्व पार्षद नरेश पंवार, चेतन सनाढ्य, रेखा ऊंटवाल, आशा गेलडा़, पूर्व मीडिया महामंत्री राजेश शर्मा आदि ने राजे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!