13 साल की छात्रा फंदे पर झूली

बाईस गोदाम स्थित सुदर्शनपुरा में 9वीं कक्षा की छात्रा ने शनिवार को घर पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

आत्महत्या करने वाली मनीषा गणेश की बेटी थी। पिता ने बताया कि सुबह वह और पत्नी एक फैक्ट्री में काम करने चले गए थे। बेटा अनिल व मनीषा सुबह 9 बजे स्कूल के लिए चले गए। दोपहर ढाई बजे मनीषा स्कूल से घर आ गई थी। शाम 6 बजे उसकी मां घर लौटी तो मुख्य गेट अंदर से बंद था और कमरे का दरवाजा खुला था। स्थानीय लोग दीवार फांद अंदर गए तो उसको फंदे से लटका देखा और नीचे उतार लिया। सूचना पर पिता बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

घर के आगे तेल उड़ेल आग लगाई

मानसरोवर में शनिवार शाम एक युवक ने घर के आगे केरोसिन उड़ेल आग लगा ली। एसएमएस अस्पताल में भर्ती इस युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पत्नी ने ससुर पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिप्रापथ थाना पुलिस ने बताया कि सुनील माली (26) के पिता गंगाराम का सेक्टर 111 में 120 नंबर का मकान है।

सुनील कुछ समय से पत्नी के साथ घर से बाहर था। वह पिता के घर में प्रवेश चाह रहा था। दो दिन से घर के बाहर ही सामान डाल रखा था। पिता ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। तनाव में आकर सुनील ने शाम को घर के आगे केरोसिन उड़ेल आग लगा ली। पत्नी ने राहगीरों की मदद से कपडे़ डाल आग बुझाई। पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में सुनील के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करा दिए हैं।

error: Content is protected !!