वसुन्धरा के नेतृत्व में लड़ेंगे-कैलाश मेघवाल

photo news 001जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे से आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद मेघवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव वसुन्धरा जी के नेतृत्व में लड़ेंगे और भाजपा की सरकार बनायेंगे। वसुन्धरा जी ही भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। वसुन्धरा जी हमारी नेता है। जनता कांग्रेस शासन से त्रस्त है। सब मिलकर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ेंगे और भाजपा की सरकार बनायेंगे।

error: Content is protected !!