जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेष मुख्यालय पर अजमेर संभाग के पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में अजमेर संभाग के अजमेर शहर एवं देहात, भीलवाडा, नागौर एवं टोंक जिलों के प्रदेष पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रधान, मोर्चा के अध्यक्ष, नगरनिकाय अध्यक्ष उपस्थित थे। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ मंडल स्तर तक के राजनैतिक हालात पर विचार विमर्ष किया गया, जन समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली । संभाग में आने वाले जिलों द्वारा कांग्रेस सरकार की नीतियों से त्रस्त आमजन की पीडा, सरकार की विफलताएं, बिजली-पानी, महिला उत्पीड़न आदि समस्याओं से श्रीमती राजे को अवगत कराया गया। इसके उपरान्त अजमेर संभाग की इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, प्रदेष महामंत्री सतीष पूनियां, प्रदेष उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, औंकार सिंह लखावत ने श्रीमती वसुन्धरा राजे की प्रस्तावित सुराज संकल्प यात्रा के संबंध में चर्चा की। बाद में श्रीमती राजे ने मीडिया को बातचीत में कहा कि घोषणाएं जब तक पूरी नहीं हो उनका कोई अर्थ नहीं है। ये सरकार घोषणाओं पर घोषणाएं तो करती रहती है, लेकिन उन पर अमल नहीं। जनता इनके झूठे झांसों में आने वाली नहीं है।
इसके बाद श्रीमती राजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अगुवानी में एयरपोर्ट पहुंची। जहां राजनाथ सिंह का उन्होंने स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड़, डीग कुम्हेर विधायक डॉ. दिगम्बर सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने राजनाथ सिंह का हवाई अड्डे पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद श्रीमती राजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ होटल क्लार्क आमेर पहुंची, जहां दोनों के बीच चर्चा हुई। उसके बाद श्रीमती राजे वायुयान द्वारा दिल्ली पहुंची।